{"_id":"6929a2c5b18a4cd8850ad6e8","slug":"demand-for-providing-registration-and-application-facilities-to-workers-tehri-news-c-50-1-nth1001-115963-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: श्रमिकों को पंजीकरण और आवेदन सुविधा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: श्रमिकों को पंजीकरण और आवेदन सुविधा देने की मांग
Fri, 28 Nov 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल से भेंट कर क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतापनगर में ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सेंटरों में श्रम विभाग की योजनाओं के लिए श्रमिकों का पंजीकरण और आवेदन की सुविधा प्रदान करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र के श्रमिकों को जिला मुख्यालय स्थित श्रम विभाग कार्यालय में पंजीकरण करने आना पड़ता है। अधिक दूरी होने के कारण श्रमिकों को आनेजाने में अधिक खर्चा भी होता है। उन्होंने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र के कई श्रमिकों के श्रम कार्ड आवेदन की फाइल गत वर्षों से लंबित पड़ी है जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने डीएम से न्याय पंचायत स्तर पर श्रम विभाग की ओर से विशेष कैंप आयोजित कर श्रमिकों के कार्ड बनाने व पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी करने की सुविधा देने की मांग उठाई। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास भंडारी, मुलायम सिंह रावत, यशवीर पंवार, सुनील रावत आदि मौजूद थे। संवाद