फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for equal pay for equal work

समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग

Sat, 23 Jan 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Demand for equal pay for equal work
वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मियों का समय वेतन, भत्तों का भुगतान समेत छह सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को भी महाविद्यालय के उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनवीर तड़ियाल के नेतृत्व में कर्मियों ने रानीचौरी में दूसरे दिन भी धरना दिया है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कई माह से कर्मियों का वेतन, प्रोत्साहन भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार समान कार्य के लिए समान वेतन देने, योग्यता एवं कार्य कुशलता के आधार पर पदोन्नति देने, शोध एवं प्रसार केंद्र काणाताल में कार्यरत उपनल कर्मियों के साथ मारपीट, अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने समेत छह सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की। इस मौके पर अनूप उनियाल, विनोद कोठारी, महेश घिल्डियाल, राकेश बहुगुणा, सुनील डनियाल, पंकज कुडियाल, विकास कोठारी, सुनील रमोला, अनीता तडियाल, कांता डोभाल, संगीता बिजल्वाण, नीलम नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed