फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for DM to build vaccination center near village

डीएम से गांव के पास टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग

Sun, 09 May 2021 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
Demand for DM to build vaccination center near village
जौनपुर, थौलधार और जाखणीधार क्षेत्र में वैक्सीनेशन केंद्र बढ़ाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को पत्र भेजा। उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी ने डीएम को पत्र भेजकर जौनपुर और थौलधार ब्लॉक के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों और न्याय पंचायत स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करने की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है। शासन-प्रशासन ने सभी जिला, उप जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति विकट हैं। कई जगहों पर इन अस्पतालों की गांव से दूरी पांच से 10 किमी की है। दूसरी, ओर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने डीएम को ज्ञापन भेजकर ढुंगमंदार पट्टी के आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुनहरीगाड में भी वैक्सीन लगाने की मांग की। कहा कि वर्तमान में प्रशासन ने स्वास्थ्य केंद्र सेमंडीधार में वैक्सीनेशन केंद्र बनाया है, लेकिन यह कई गांवों से 10 किमी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed