Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DAV Dehradun and Birla Campus Srinagar team reached the finals

Tehri News: डीएवी देहरादून और बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीम पहुंची फाइनल में

Mon, 21 Oct 2024 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 21 Oct 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
DAV Dehradun and Birla Campus Srinagar team reached the finals
चंबा (टिहरी)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी देहरादून और बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला आज मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

बादशाहीथौल खेल मैदान में अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, ऑब्जर्वर डॉ. आरबी गोदियाल, पूर्व निदेशक प्रो. आरसी रमोला, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. पीडी सेमल्टी ने किया। निदेशक प्रो. बौड़ाई ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। अब खेल महज खेल नहीं बल्कि नौकरी और रोजगार का भी बड़ा जरिया बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

आयोजक सचिव डॉ. केसी पेटवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान टिहरी कैंपस सहित सात टीमें भाग प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पैठाणी महाविद्यालय ने पौड़ी परिसर को 25-12, 25-10 से हराया। डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून ने एसआरटी परिसर टिहरी को 25-19, 25-18, डीएवी देहरादून ने ओएमआईटी ऋषिकेश को 25-19, 25-16 और बिड़ला परिसर श्रीनगर ने पैठाणी महाविद्यालय को 25-22 ,25-20 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल डीएवी देहरादून और डीबीएस देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें डीएवी की टीम 25-19, 25-16 से जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने राठ विद्यालय पैठाणी को 25-20, 25-10 हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर प्रो. मनमोहन सिंह नेगी, प्रो. एबी थपलियाल, डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. शंकर लाल, डॉ. अर्पणा सिंह, हंसराज सिंह बिष्ट, डॉ. पित्रेश भट्ट, भगत सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, रविंद्र नेगी, अजय नेगी, दिनेश मंमगाई, मनोज नेगी, रविंद्र राणा, मुकेश उनियाल, राजीव गौड़, सुरेंद्र, छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य रतूडी, सचिव धीरज, उपाध्यक्ष विपिन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed