{"_id":"58f8e7af4f1c1b3874473fef","slug":"dangerous-and-hazardous-hansh-from-dhansawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"डामरीकरण और धंसवा से एनएच हुआ खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डामरीकरण और धंसवा से एनएच हुआ खतरनाक
ब्यूरो/अमर उजाला , नई टिहरी।
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
चंबा-नई टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग डामरीकरण के अभाव में उबड़-खाबड़ होने के साथ ही आधा दर्जन स्थानों पर धंस रहा है, लेकिन एनएच डिविजन मार्ग के मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में जल्द धंसने वाले स्थानों का ट्रीटमेंट नहीं होने से बारिश के दिनों में परेशानियां उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
चंबा से जिला मुख्यालय नई टिहरी आने वाले 13 किमी मोटर मार्ग का लंबे समय से डामरीकरण नहीं होने से खस्ताहाल बना हुआ है। बादशाहीथौल से सुरसिंगधार, डाईजर समेत आधा दर्जन मार्ग कई स्थानों पर खाई की ओर धंस रहा है। साथ ही चंबा, बुरांसबाड़ी, लोनिवि के समीप, पुलिस लाइन, बादशाहीथौल, बुडोगी, डाईजर आदि स्थानों पर डामर उखड़ा हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग लगातार मार्ग के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन एनएच डिविजन मार्ग के सुरक्षा कार्य और डामरीकरण की सुध नहीं ले रहा है। एनएच डिविजन डोईवाला के ईई महीपाल सिंह रावत ने बताया कि नई टिहरी से धनोल्टी तक मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए निविदा आंमात्रित की जा चुकी है। खनन बंद होने के चलते डामरीकरण कार्य शुरू करने में देर हुई है। आठ-दस दिन के अंदर डामरीकरण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन