{"_id":"7a598fd9dae51e384b20bb27e1042f3c","slug":"damage-of-road-nahar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ सड़क निर्माण, दूसरी तरफ नहर, सड़क क्षतिग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ सड़क निर्माण, दूसरी तरफ नहर, सड़क क्षतिग्रस्त
लंबगांव (टिहरी)
Updated Tue, 01 Mar 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग एक तरफ तो एलकेसी मोटर मार्ग का निर्माण करा रहा है, दूसरी तरफ इससे सिंचाई नहर, खेत और सड़क क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इस क्षति का मुआवजा देने के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
ग्राम प्रधान सोबनी देवी की ओर से डीएम को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि एलकेसी मोटर मार्ग पर लोनिवि ग्राम घैरका में पहाड़ कटान का काम कर रहा है। सड़क निर्माण से घैरका गांव की सिंचाई नहर, रास्ते और खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शिकायत करने पर काश्तकारों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता। क्षति का मुआवजा देने के लिए कई बार लोनिवि के अधिकारियों को पत्र दे चुके है। यदि जल्द मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया तो ग्रामीणों को एलकेसी मोटर मार्ग पर चक्का जाम करने को बाध्य होना पड़ेगा।
बांध प्रभावितों की हो रही अनदेखी
नई टिहरी। भाजपा मजदूर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री खेम सिंह चौहान ने टीएचडीसी के सीएमडी पर टिहरी बांध प्रभावितों और उत्तराखंड के बेरोजगारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कहा कि टीएचडीसी में कैंपस सलेक्शन के नाम पर बाहरी लोगों को नियुक्तियां दी जा रही हैं। जो बांध प्रभावितों के साथ अन्याय है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को प्रेषित ज्ञापन में चौहान ने कहा है कि टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र में सैकड़ों प्रशिक्षित बेरोजगार हैं लेकिन टीएचडीसी के अधिकारी रोजगार के लिए आवेदन न मांगकर सीधे कैंपस सलेक्शन कर अपने लोगों को नियुक्यिां दे रहे हैं।