फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dam affected accused of neglect

बांध प्रभावितों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

Wed, 21 Oct 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dam affected accused of neglect
पुनर्वास की मांग को लेकर रौलाकोट के बांध प्रभावितों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने प्रशासन और टीएचडीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वर्षों से प्रभावित पुनर्वास की राह ताक रहे हैं, लेकिन अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी प्रधान आशीष डंगवाल के नेतृत्व डोबरा-चांठी पुल के पास रौलाकोट के ग्रामीणों ने धरना दिया। कहा कि एक दशक बाद भी सरकार और टीएचडीसी पुनर्वास के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करवा पाई है, जिसके चलते प्रभावितों को परेशानियाें से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का जल्द निराकरण न होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में हीरा लाल, राजेंद्र बिष्ट, अनूप लिंगवाल, सचिन बिष्ट, सागर भंडारी, मायाराम थपलियाल, दीपक रावत, मोला देवी, भडडू देवी, घुरा देवी, इंद्र देवी, गुड्डी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed