फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   daily wages sweepers will be regular in one month

एक माह में नियमित होंगे दैनिक सफाई कर्मी

Wed, 25 Nov 2015 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 25 Nov 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने वाल्मीकि समाज के लिए संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, सफाई कर्मियों, दैनिक संविदा कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि एक माह के अंदर कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को सफाई आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने पालिका सभागार में बैठक ली। उन्होंने दैनिक कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश एवं महिला कर्मियों को प्रत्येक दिन दो घंटे की छूट देने, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं की कमियों को एक माह के अंदर दूर करने, स्वच्छकार मुक्ति योजना का 15 दिन में सर्वेक्षण कर रिपोर्ट आयोग को भेजने, मोहल्ला स्वच्छता समितियों का गठन, दैनिक संविदा कर्मियों की मौत होने पर आश्रितों को संविदा पर नौकरी देने, समाज कल्याण विभाग को वाल्मीकि बस्ती में विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए कैंप लगाने, छात्रवृत्ति हेतु एक से कक्षा 8 तक के बच्चों ने आय प्रमाण पत्र नहीं मांगने, शिक्षा के अधिकार के तहत वंचित वर्गों को दिए गए प्रवेश की जानकारी उपलब्ध करवाने, चंबा, नई टिहरी में स्पेशल कंपोनेट प्लान से बारातघर का निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवास बनाए जाने हैं, लेकिन पालिका के पास भूमि नहीं है। इस मौके पर ईओ चंबा एलम दास, ईओ संजय कुमार, निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र कठेरिया, एसडीएम बृजेश तिवारी, लोनिवि के एई एसएस मखलोगा, जीडी सेमवाल, यूडी तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed