फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Crown Decorating of Vimala head.

विमला के सिर सजा बेहतर घसियारी का ताज

Thu, 22 Dec 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Thu, 22 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Crown Decorating of Vimala head.
भिलंगना के अखोडी में आयोजित घसियारी प्रतियोगिता के प्रथम, द्घितीय, तृतीय स्थान के पुरुष्कार विजेता महिलाएं। - फोटो : amar ujala.

भिलंगना ब्लॉक में चेतना आंदोलन की ओर से द्वितीय घसियारी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को अखोड़ी गांव में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के फाइनल में विभिन्न गांवों से आई 26 से अधिक महिलाएं शामिल हुई।

विज्ञापन


बेहतर घसियारी का प्रथम पुरस्कार ग्राम चिलिया गांव की विमला देवी के नाम रहा, जबकि धनसाणी ज्ञानसू देवी को द्वितीय और अखोड़ी गांव की इंद्रा देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। चेतना आंदोलन की ओर से भिलंगना ब्लॉक के 112 ग्राम पंचायतों में एक माह तक अलग-अलग चरणों में घसियारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अपने-अपने क्षेत्रों से चुनकर आई दो दर्जन से अधिक महिलाओं के बीच ग्राम पंचायत अखोड़ी के जंगल में घास काटने और साक्षात्कार के साथ फाइनल प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


विजेताओं को चेतना आंदोलन की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 16 तोले का चांदी का मुकुट और एक लाख रुपये, द्वितीय को 13 तोले चांदी का मुकुट और 51 हजार रुपये व तृतीय को 10 तोला चांदी का मुकुट और 21 हजार रुपये का चेक दिया गया। बली सिंह चीमा, रमेश पंत, कल्याण सिंह रावत निर्णायक रहे। प्रथम बीस विजेता महिलाओं सांत्वना पुरस्कार दिया गया>
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर चेतना आंदोलन के त्रेपन सिंह चौहान, प्रो. शेखर पाठक, स्वराज आंदोलन की संयोजक कमला पंत, एनएन प्रसाद पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन शाह, मुकेश पंवार, महीपाल नेगी, ह्दयेश जोशी, प्रधान सरोप सिंह मेहरा, साब सिंह सजवाण, गोविंद बडोनी, रघुवीर रावत, हरिकृष्ण तिवारी, आनंद व्यास, शंकर गोपाल, आनंद बड़ोनी, धनीलाल शाह, मंगसीरी देवी, सोना रेवी, सुषम देवी , मधु देवी, मंजू देवी, सुशीला देवी, खजानी देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed