फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Critical care unit will be built near the district hospital

Tehri News: जिला अस्पताल के नजदीक बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट

Wed, 04 Dec 2024 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 04 Dec 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Critical care unit will be built near the district hospital
नई टिहरी। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिला मुख्यालय में एक क्रिटिकल केयर यूनिट की स्वीकृति दी है, जिससे निकट भविष्य में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सकेगी। यूनिट स्थापित करने के लिए जिला अस्पताल के आसपास जमीन मिलते ही स्वास्थ्य मंत्रालय से बजट जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार से यूनिट की स्वीकृति मिलने पर टिहरी विधायक ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जमीन उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिले को 50 बेड क्षमता के क्रिटिकल केयर यूनिट की सौगात दी है। 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली केयर यूनिट में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मेडिकल काॅलेज के बाद क्रिटिकल केयर यूनिट की स्वीकृति मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यूनिट स्थापित होने के बाद गंभीर रूप से बीमार लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज की सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल के आसपास जमीन तलाशने को कहा गया है। जरूरत के अनुरूप जमीन मिलते ही केंद्र सरकार से पैसा मिल जाएगा और जल्द ही यूनिट का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. श्याम विजय ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए जिला अस्पताल के 200 मीटर दायरे में करीब 4600 वर्गमीटर जमीन की जरूरत है। जिला प्रशासन के साथ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जगह मिलते ही प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed