{"_id":"56fbedfb4f1c1bd269f00327","slug":"rebars-theft-arrested-two-accused-one-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरिया चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपटी क्षेत्र के बग्लों की कांडी से तीन फरवरी रात को हुई सरिया चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार चल रहा है। चोरी हुआ सरिया पुलिस ने खेतों से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बग्लों की कांडी निवासी हुकम सिंह ने कैंपटी में 15 क्विंटल सरिया रखा था। तीन फरवरी की रात को चोर सरिया उड़ा ले गए। हुकम सिंह ने कैंपटी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कैंपटी के एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की कुछ फुटजे मिली।
विज्ञापन
फुटेज देखने के बाद पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। ट्रक स्वामी मुन्ना लाल वर्मा और उसके भाई राकेश निवासी म्याणी जाखधार से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि उस तिथि में ट्रक में आनंद राम मिश्रा (26) निवासी कामद थाना धरासू उत्तरकाशी और चालक बलदेव सिंह (25) निवासी ग्राम स्वील थाना पुरोला उत्तरकाशी थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष डीएम बलूनी ने बताया कि बुधवार को दोनों आरोपियों को मरोड़ जाखधार से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की निशान देही पर ग्राम कामद के समीप खेतों में छिपा कर रखा गया सरिया बरामद कर लिया गया है। इनके साथ तीसरा आरोपी राजवीर लाल निवासी ग्राम कवाटा थाना धरासू उत्तरकाशी फरार चल रहा है। आरोपियों को बृहस्पतिवार न्यायालय में पेश किया जाएगा।