{"_id":"a95cd6c6f0cab41dd3541169c946d82c","slug":"missing-security-guard-s-deadbody-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुमशुदा सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुमशुदा सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से गुमशुदा एचसीसी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड का शव बृहस्पतिवार को बीपुरम-जीरो ब्रिज मार्ग पर टिहरी बांध के पावर हाउस के समीप बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।
विज्ञापन
कंडीसौड़ कौशल गांव निवासी रघुवीर सिंह भंडारी (36) पुत्र मंगसीरू भंडारी पांच जून से गायब चल रहा था। उसके भाई बलवीर सिंह भंडारी की ओर से बीपुरम पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बीपुरम-जीरो ब्रिज मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क से नीचे एक युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह परमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे और शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त रघुवीर सिंह भंडारी ग्राम कौशल कंडीसौड़ के रूप में हुई। वह एचसीसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। चौकी प्रभारी परमार ने बताया कि रघुवीर जंगल के रास्ते पैदल ही ड्यूटी पर जाता था। परिजनों ने हत्या के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।