फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   consumer forum ordered to refund fee of Bed student

बीएड छात्रा की बकाया फीस लौटाए विवि

Mon, 08 Jun 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी न्यूज Updated Mon, 08 Jun 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
consumer forum ordered to refund fee of Bed student

जिला उपभोक्ता फोरम ने हेमवती नंदन बहुगुणा विवि के कुलसचिव को बीएड की छात्रा की फीस की शेष राशि देने और दो हजार पांच सौ रुपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने फोरम में परिवाद दायर करने की तिथि से विवि को छह प्रतिशत साधारण ब्याज का भुगतान करने को भी कहा गया है।

विज्ञापन


परिवादनी प्रियंका भट्ट ने फोरम में दर्ज वाद मेें बताया कि शिक्षा सत्र 2013-14 मेें स्ववित्त पोषित बीएड के लिए उनका चयन डॉ. बी गोपाल रेड्डी परिसर पौड़ी में हुआ था।
विज्ञापन


पाठ्यक्रम की फीस के रूप में 28 हजार 400 रुपये का ड्राफ्ट पौड़ी परिसर के नाम और 2 हजार 150 रुपये का ड्राफ्ट एचएनबी विवि के नाम जमा कराया था, लेेकिन परिवादनी का नाम एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में प्रतीक्षा सूची में आने पर उसने बादशहीथौल में प्रवेश ले लिया, जिसका शुल्क जमा कराने के बाद परिवादनी ने पौड़ी परिसर से प्रवेश निरस्त कराते हुए वहां जमा कराई गई फीस वापस मांगी, लेकिन कई बार पत्राचार करने पर एचएनबी विवि ने 22 हजार 720 रुपये लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवादनी ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर शेष पूरी राशि लौटाने की अपील की। जिला जज व फोरम की अध्यक्ष मीना तिवारी, सदस्य किशन सिंह रावत और विजयलक्ष्मी थलवाल ने शिकायत को एक पक्षीय रूप से स्वीकार करते हुए विवि को शेष धनराशि में पांच सौ रुपये कम करते हुए 7 हजार 330 रुपये का भुगतान परिवाद प्रस्तुत करने की तिथि तक छह प्रतिशत साधारण ब्याज और मानसिक व आर्थिक क्षति के रूप में 2500 रुपये का भुगतान एक माह में करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed