फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह

Fri, 17 May 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह

विज्ञापन
नई टिहरी। मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आखिरकार दो महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से मंदिरों से चोरी की गई दर्जनों घंटियां, गागर, छतर, मूर्ति और बैटरियां भी मिली हैं। चोरों के पास से दो तमंचे और तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भिलंगना ब्लॉक में ग्राम पिलवा के शिव मंदिर और सेंदुल दुर्गा मंदिर से चांदी, घंटियां आदि चोरी होने पर क्षेत्र के पंकज लिंगवाल ने एक माह पहले घनसाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घनसाली थानाध्यक्ष और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई। 16 मई को घोंटी पुल के पास चेकिंग के दौरान बोलेरो की तलाशी ली गई तो यहां से नरसिंह मंदिर, दुर्गा मंदिर और उत्तरकाशी के रेणुका देवी मंदिर से चुराई गई कई घंटियां, अष्ठधातु मूर्तियां, चांदी के छतर, तांबे की गागरें, पीतल के बंठे और बीएसएनएल की बैटरियां सहित कई सामान मिला। इस पर पुलिस ने आरोपी सुलेमान, वाजिद, शहजाद तीनों निवासी ग्राम सिरचंदी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, अलीम और नईम दोनों निवासी ग्राम खुब्बनपुर भगवानपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। चोरी का खुलासा करने पर टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल क्षेत्र ने पांच हजार और एसएसपी ने ढाई हजार रुपये से पुरस्कृत किया। जांच टीम में घनसाली थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, एसओजी एसआई विक्रम बिष्ट, विजय थपलियाल, आशीष भट्ट, गजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, राजवर्द्धन सिंह, अरविंद रावत और उबैदुल्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed