फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पति के खिलाफ दहेज उत्पीडन और हत्या का मुकदमा दर्ज

पति के खिलाफ दहेज उत्पीडन और हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पति के खिलाफ दहेज उत्पीडन और हत्या का मुकदमा दर्ज
घनसाली (टिहरी)। पांच दिन पूर्व एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

भिलंगना विकास खंड के ग्राम दुबडी डांगसेरा में बीते 20 जून को अरविंद सिंह चमियाल की पत्नी अंकिता (22) के घर के अंदर जहर खाने से मौत का मामला प्रकाश में आया था। रविवार शाम को मृतका के पिता मैगाधार निवासी मोहर सिंह पंवार ने थाने में एक तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने कहा है कि दो साल पहले अंकिता की शादी हुई थी। उसका पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता रहता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया है। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति अरविंद सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed