{"_id":"5b16c2164f1c1b9f6e8b65c0","slug":"1528218139220-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चोर उड़ा ले गए लाखों के जेवरात और 20 हजार की नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर चोर उड़ा ले गए लाखों के जेवरात और 20 हजार की नगदी
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। नगर क्षेत्र के धरासू रोड स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और 20 हजार की नकदी उड़ा ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
धरासू रोड पर अजित कोठारी का मकान एकांत स्थान पर है। दो जून को परिवार के सभी सदस्य अपने गांव हड़म तल्ला गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। बीती शाम को जब वह गांव से लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉक भी टूटा पड़ा था और सारा सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि चोर आलमारी में रखी सोने की नथ, मांगटीका, हार, मंगलसूत्र, बाली, अंगूठी, पायल और 20 हजार की नगदी उड़ा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो