फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विवाहित महिला के संदिग्ध मौत के रहस्य से नहीं उठ पाया पर्दा

विवाहित महिला के संदिग्ध मौत के रहस्य से नहीं उठ पाया पर्दा

Mon, 12 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विवाहित महिला के संदिग्ध मौत के रहस्य से नहीं उठ पाया पर्दा
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के कोरदी गांव की एक विवाहित की बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। महिला के सर पर चोट और गले पर भी निशान थे। स्थानीय लोग महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मायका और ससुराल पक्ष की ओर से मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रौणद रमोली पट्टी के कोरदी गांव निवासी साहब सिंह की पत्नी पूरणा देवी (26) का शव बीते दिन गांव से एक किमी दूर भौल नामे तोक के रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला था। महिला के सर पर चोट के गंभीर निशान होने से खून बह रहा था। गले पर भी निशान पड़े हुए थे, जिससे स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। महिला का मायका भी कोरदी गांव में ही है। 10 साल पहले पूरणा की शादी साहब सिंह के साथ हुई थी, लेकिन उनकी अभी कोई संतान नहीं है। मृतका का पति होटल में नौकरी करता है, लेकिन एक माह से वह घर पर ही था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोहली ने बताया कि मृतक महिला के मायके और ससुराल पक्ष की ओर से अभी तक कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। महिला की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस अपने स्तर से संदिग्ध मौत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed