फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बीएड के छात्र ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुराचार

बीएड के छात्र ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुराचार

Mon, 09 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बीएड के छात्र ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुराचार
नई टिहरी। बादशाहीथौल परिसर में बीएड के एक छात्र ने मकान मालिक की आठ वर्षीय बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं बच्ची का भी पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

रविवार शाम साढ़े पांच बजे आरोपी छात्र बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उससे दुष्क र्म किया। इधर, काफी देर बाद जब बच्ची नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस दौरान वह रोती हुई आरोपी छात्र के कमरे से बाहर आई, परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। इस घटना से आहत परिजनों ने रानीचौरी राजस्व पुलिस चौकी बादशाहीथौल में आरोपी किराएदार छात्र यतेंद्र सिंह (25) पुत्र सकल सिंह निवासी पाली बड़कोट उत्तरकाशी के खिलाफ बच्ची से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक एसडी गडोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी को बलात्कार और पोक्सो एक्ट में रविवार रात ही हिरासत में लिया था। सोमवार को बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed