फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सेक्सुअल साईको क्रिमिनल गिरफ्तार

सेक्सुअल साईको क्रिमिनल गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सेक्सुअल साईको क्रिमिनल गिरफ्तार
लंबगांव (टिहरी)।
विज्ञापन

एसओजी की टीम और लंबगांव पुलिस ने घर की खिड़की पर पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरा पुलिस के लिए मददगार बना। आरोपी युवक रात में महिलाओं के अंगवस्त्र भी चुरा ले जाता था। वह पूर्व में भी दो युवतियों और एक महिला से छेड़छाड़ कर चुका है। आरोपी नगर पंचायत लंबगांव में संविदा कर्मचारी है। फेसबुक अकाउंट की फोटो देखकर पुलिस ने आरोपी की पहचान की।
लंबगांव बाजार में 15 सितंबर की रात एक बजे अज्ञात व्यक्ति ने जबरन एक छात्रा का कमरा खुलवाना चाहा। कमरा नहीं खोलने पर उसने उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। छात्रा के शोर मचाने पर मकान मालिक ने उसे बाहर निकाला। घटना के विरोध और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दूसरे दिन व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर जाम लगाया था। इसके दूसरे दिन ही बाजार में खड़ी बाइक को किसी ने रात में आग लगा दी थी। कुछ दिन बाद फिर वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए थे। इसी दौरान घरों में बाहर टंगे महिलाओं के अंगवस्त्र गायब होने लगे।
विज्ञापन

रविवार को एसओजी प्रभारी आरके सकलानी के नेतृत्व में खोलगढ़ पल्ला गांव निवासी प्रवेश (24) पुत्र हुकुम सिंह पंवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने दो युवतियों और एक महिला से छेड़खानी की बात स्वीकार की। एसओजी प्रभारी सकलानी ने बताया कि युवक पूर्व में एक युवती को अपनी हवस का शिकार भी बना चुका है। बदनामी के डर से इस मामले का फैसला पंचायत ने ही कर दिया था। आरोपी के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का एक मुकदमा भी पंजीकृत है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed