फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   और भी कई युवा हुए ठगी के शिकार

और भी कई युवा हुए ठगी के शिकार

Tue, 03 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
और भी कई युवा हुए ठगी के शिकार
घनसाली (टिहरी)। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, बावजूद ठगी के शिकार हुए एक नेपाली युवक सहित दो और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम लेकर फर्जी वीजा देने की रिपोर्ट मिलने पर थाना पुलिस ने रुद्रप्रयाग से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला सामने आने पर ठगी के शिकार हुए दीपेश असवाल पुत्र सत्ये सिंह ग्राम बांडा पट्टी दशजुला तहसील धनोल्टी और नेपाली मूल के हरी पुत्र गोदेश्वर वागलोग जुगा जिला कपिल वास्तु ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उनसे अलग-अलग किस्तों में चार लाख 10 हजार रुपये की ठगी की है। जांच अधिकारी आशीष भट्ट ने बताया कि आरोपियों ने दीपेश असवाल को सिंगापुर भेजने के नाम पर एक लाख 40 हजार और हरी को अमेरिका में नौकरी देने के नाम पर दो लाख 70 हजार रुपये लिए थे। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी ने बताया कि ठगी के शिकार के मामले आए दिन आ रहे हैं। दोनों आरोपी पहले से ही जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed