फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cow will be awarding status Rashtrmata

गाय को दिलाकर रहेंगे राष्ट्र माता का दर्जा

Wed, 23 Mar 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 23 Mar 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
Cow will be awarding status Rashtrmata
गोपालमणी - फोटो : amarujala

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर गोपाल गो लोक धाम ने देशभर में महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। 9 मई को उत्तरकाशी से महारैली की शुरूआत होगी। 21 मई तक उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालय में तिथिवार महारैली आयोजित करने की घोषणा की गई। देश के 676 जिलों में महारैली होगी।

विज्ञापन


गोपाल गो लोक धाम में आयोजित कार्यक्रम में गोपालमणि ने कहा कि गो भक्त अब गाय को राष्ट्र माता का दर्जा लेकर ही दम लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 मई को उत्तरकाशी में महारैली होगी। 10 मई को नई टिहरी, 11 पौड़ी, 12 रुद्रप्रयाग, 13 चमोली, 14 बागेश्वर, 15 अल्मोड़ा, 16 पिथौरागढ़, 17 चंपावत, 18 नैनीताल, 19 ऊधमसिंह नगर, 20 हरिद्वार और 21 को देहरादून में महारैली होगी। इस मौके पर गो लोक समिति के अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, गोविंद बिष्ट, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, गोविंद बिष्ट, रागिनी भट्ट, विक्रम सिंह कठैत, आनंद सिंह नेगी, देवेंद्र नौडियाल, डीडी नौटियाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed