फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Covid-19 committee found flaws in inspection, warned

कोविड-19 समिति को निरीक्षण में मिली खामियां, चेताया

Wed, 18 Nov 2020 09:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 committee found flaws in inspection, warned
नई टिहरी के जीआइसी जाजल का निरीक्षण करते निगरानी समिति के सदस्य। - फोटो : NEW TEHRI
हाईकोर्ट के निर्देश पर बनी कोविड-19 की जिला निगरानी और अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने अस्पतालों और स्कूलों का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण को रोकने को किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी खाड़ी में साइन बोर्ड न होने, कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता बोर्ड न लगाए जाने और पंजिका में कर्मियों की उपस्थिति न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को 20 नवंबर को होने वाली निगरानी समिति की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को कोविड-19 की निगरानी समिति के सदस्य/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने जीआईसी जाजल, राजकीय यूनानी चिकित्सालय जाजल, सीएचसी खाड़ी, नगर पंचायत और तहसील कार्यालय गजा का निरीक्षण किया। सीएचसी खाड़ी में मिली खामियों पर समिति के सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई। कोरोना से बचाव के लिए कोई जागरूकता बोर्ड न होने पर उन्होंने तुरंत बैनर, फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों, स्टाफ की तैनाती की कोई पुष्ट सूचना नहीं मिल पाई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जगदीश जोशी ने टीम को बताया कि कई डॉक्टर अटैचमेंट पर हैं और कुछ की ड्यूटी ढालवाला लगाई है। इस दौरान यूनानी चिकित्सालय खाड़ी में जिले से निर्गत 200 आयुष किट में से महज 40 ही वितरित मिली। जबकि शेष किट बंद पड़ी मिली। टीम ने बताया कि 20 नवंबर को जिला सभागार में होने वाली बैठक में इन मुद्दों को रखकर रिपोर्ट हाईकोर्ट को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed