फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Couple dies, three injured in car crash

कार खाई में गिरने से दंपती की मौत, तीन घायल

Tue, 05 Jan 2021 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Couple dies, three injured in car crash
टिहरी जिले में डोबरा-चांठी पुल घूमने आए पर्यटकों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा, जिसमें सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों की स्थिति खतरे से बाहर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को डोबरा-चांठी पुल घूमने के बाद रात करीब 10 बजे धनोल्टी जा रहे पर्यटकों की कार जाख-डोबरा मार्ग पर उप्पू के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार में सवार पांच में से एक दंपती घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर जब तक स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक घायल मोनिका सिंघल (40) पत्नी अजय सिंघल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बचाव दल ने घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अजय सिंघल (50) पुत्र तेकचंद मकान नंबर 860/87 जॉनसेट रोड लक्ष्मण बी कंबलवाला बाग मुजफ्फरनगर यूपी को प्राथमिक उपचार के बाद हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि घायल चालक प्रमोदपाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी 174 रामपोरी रुड़की रोड मुजफ्फरनगर, सौर्य सिंघल (19) पुत्र अजय सिंघल और सूर्यांश सिंघल (21) पुत्र दीपक सिंघल जॉनसेट रोड कंबलवाला बाग मुजफ्फरनगर यूपी को बौराड़ी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसडीएम पीआर चौहान ने बताया कि घटना के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed