फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Country's borders are safe only in BJP government: Rajnath

देश की सीमाएं भाजपा सरकार में ही है सुरक्षित : राजनाथ

Fri, 11 Feb 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Country's borders are safe only in BJP government: Rajnath
घनसाली में चुनावी सभा में जनता का अभिनंदन करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : NEW TEHRI
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली, गजा और गौचर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के सर्वाधिक लोग देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं, लेकिन सेना की ओर आतंकवाद पर की जानी वाले कार्रवाई और सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दल सबूत मांगते हैं। कहा कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनते ही प्रत्येक जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घनसाली में भाजपा प्रत्याशी शक्ति लाल शाह के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में विपक्ष सो रहा था, तब पीएम मोदी ने कोई भूखा न सोए। इसके लिए निशुल्क अन्न योजना चलाई थी। सवा सौ करोड़ देशवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फ्री वैक्सीनेशन कराया। कहा कि 2022 में भाजपा सरकार बनते ही हरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी बनाने, किसान सम्मान निधि 6 हजार से 12 हजार करने, ब्लॉक स्तर पर कृषि मंडी खोलने, हर जिले में सचल चिकित्सालय, प्रत्येक जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा, बीपीएल परिवार के मुखिया को 3 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि, प्रदेश में 45 नए टूरिज्म स्पॉट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर गजा में नरेंद्रनगर से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के समर्थन में गजा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य राज्य हैं। यहां के हर घर से लगभग एक सदस्य सेना में है। मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों की चिंता करते हुए वर्षों पुरानी मांग वन रैंक वन पेंशन दी है। उधर, गौचर में केंद्रीय रक्षामंत्री ने भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कई जिलों में मेडिकल कालेज बन रहे हैं। प्रदेश में कोई भी ऐसा जिला नहीं रहेगा, जहां मेडिकल कालेज नहीं होगा। कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के तहत अब किसानों को छह हजार रुपये केंद्र से और 6 हजार राज्य से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed