फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cooperatives play a vital role in job creation and branding: Uniyal

रोजगार सृजन और ब्रांडिंग में सहकारिता की हैं अहम भूमिका: उनियाल

Thu, 26 Feb 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 26 Feb 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Cooperatives play a vital role in job creation and branding: Uniyal
नई टिहरी। बादशाहीथौल बंगाचली में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और ईको टूरिज्म थीम पर आधारित सात दिवसीय सहकारिता मेला पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। संगठित प्रयासों से हम गांव-गांव में रोजगार के नए अवसर सृजित कर युवाओं को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। फसलों और स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और प्रभावी मार्केटिंग में सहकारिता की अहम भूमिका हो सकती है। यदि हम मिलकर काम करें तो सहकारिता के जरिए गांवों की समृद्धि और किसानों की आय में वृद्धि संभव है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने कहा कि बीते करीब 9 साल में प्रदेश के सहकारी बैंकों का एनपीए घटा है। शुद्ध लाभ में 10 गुना बढ़ोत्तरी हुई। समापन अवसर पर नरेंद्रनगर ब्लॉक के किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज ऋण के चेक बांटे गए। वेस्ट से बेस्ट के तहत प्लास्टिक से सजावटी सामान व फूलों से हर्बल रंग बनाने वाले उद्यमी संजय बहुगुणा को सम्मानित किया गया। लोक गायक विवेक नौटियाल, शिवानी नेगी और मुकेश हटवाल ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सहायक निबंधक रविंद्र मंद्रवाल और डीसीबी के महाप्रंधक राहुल गैरोला ने बैंक की ऋण योजनाओं और स्वरोजगार को लेकर जानकारी दी। गायक विवेक नौटियाल, शवानी नेगी और मुकेश हटवाल ने उत्तराखंड मेरी मातृ भूमि, दगडू़ नी रैंणू सदानी, दैण ह्वै जा मेरा बद्री केदार, हे नंदा सहित कई शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, दुग्ध संघ के अध्यक्ष सुशील रावत, विनोद रावत, घनश्याम नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भगवती रतूड़ी, वीरेंद्र राणा, राकेश बधानी, सुनील सजवाण, पृथ्वी रावत, भूपेंद्र रावत, चिराग बिष्ट, गौरव शर्मा, वरूण रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed