{"_id":"630e4eea8b865f68b841d129","slug":"cooperative-giving-loan-without-interest-for-self-employment-new-tehri-news-drn4213461191","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लिए सहकारिता दे रहा बिना ब्याज का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लिए सहकारिता दे रहा बिना ब्याज का ऋण
विज्ञापन
सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। सहकारिता व शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वरोजगार करने वाले लोगों को बिना ब्याज के ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने ऋण के चेक भेंट कर बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
बौराड़ी में आयोजित सहकारिता सम्मेलन का मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उनके सहकारिता मंत्री बनने से पहले राज्य के अधिकांश समितियां घाटे में चल रही थी लेकिन अब घाटे में चल रही समितियों ने अपना कारोबार बढ़ाकर लाभ अर्जित करने लगी है। कहा कि समिति से ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कंप्यूटरीकृत भी की गई है। कहा कि समितियां पारदर्शी काम कर किसानों को लाभ पहुंचाएं।
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि सहकारिता पर ग्रामीण क्षेत्र की आजीविका जुड़ी हुई है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि किसानों को सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पहुंचाएं। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा कि सहकारिता से जुड़े सचिव, बैंक प्रबंधक, संचालक, समितियां के अध्यक्ष, सदस्य ग्रामीणों को पशुपालन, कृषि से लेकर अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, अपर सहायक निबंधक आनंद शुक्ला, डीसीबी के उपाध्यक्ष विनोद रावत, निदेशक नरेश नेगी, सतपाल कलूड़ा, गोविंद सिंह रावत, जयवीर मियां, जेपी चंद, जीएम संजय रावत, एआर सुभाष गहतोड़ी आदि मौजूद थे।
ठेकेदारों ने मंत्री को बताई समस्याएं
नई टिहरी। रॉयल्टी और जीएसटी की दरें बढ़ाने के विरोध में भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े लोग बुधवार को 21वें दिन लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय में क्रमिक धरने पर डटे रहे। मांग के समर्थन में ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल सिहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत से मिला। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में ठेकेदारी के अलावा अन्य कोई रोजगार का साधन नहीं है लेकिन अब सरकार छोटे और मझोले ठेकेदारों को खत्म करने की साजिश कर रही है। पंजीकरण और नवीनीकरण की व्यवस्था को जटिल कर दिया है, इससे बेरोजगार युवा ठेकेदारी व्यवसाय भी नहीं कर पाएंगे। मंत्री से मिलने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन चौहान, जसपाल नेगी, किशोर सिंह मंद्रवाल, मान सिंह रौतेला, दिवाकर प्रसाद भट्ट, रमेश बगियाल, भरत जोशी, रघुवीर थलवाल आदि शामिल रहे।