फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   contractors protested against shifting loniv office

ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय शिफ्ट करने का किया विरोध

Wed, 28 Jul 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
contractors protested against shifting loniv office
नई टिहरी में एडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजते ठेकेदार एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
लोनिवि के निर्माण खंड को नई टिहरी से जोशीमठ-बदरीनाथ शिफ्ट करने के विरोध में ठेकेदार एसोसिएशन भी उतर गया है। उन्होंने एडीएम के माध्यम से सीएम और लोनिवि मंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यालय को शिफ्ट करने का निर्णय जल्द वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड ठेकेदार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद रमोला के नेतृत्व में ठेकेदारों ने एडीएम शिवचरण द्विवेदी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि लोनिवि निर्माण खंड के पास डोबरा-चांठी पुल की देखरेख का कार्य है। यह पुल प्रदेश की नहीं देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में भविष्य में पुल में कोई दिक्कत होती है, तो इसे दूर करने के लिए अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी चाहिए। बताया कि लोनिवि प्रांतीय खंड के पास विस्तृत कार्य क्षेत्र है। ऐसे में लोनिवि निर्माण खंड को कार्य स्थानांतरित न किए जाए। इसके अलावा टिहरी झील क्षेत्र में कई निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। सरकार को चाहिए कि निर्माण खंड को यह सभी कार्य दिए जाए। कहा कि यदि जल्द मामले में निर्णय नहीं लिया गया, तो वह धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर दिवाकर प्रसाद भट्ट, विनोद ममर्गाइं, किशोर सिंह मंद्रवाल, दिनेश पंवार, मंजीत राणा, घनश्याम पंवार, विजय नेगी, सुरेंद्र रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed