फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Contractors angry over non-transfer of JE, AE

Tehri News: जेई, एई का स्थानांतरण नहीं होने पर ठेकेदारों में रोष

Sat, 21 Dec 2024 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 21 Dec 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Contractors angry over non-transfer of JE, AE
नई टिहरी। भागीरथी ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी में पांच वर्ष से अधिक समय से कार्यरत अवर अभियंताओं और सहायक अभियंताओं का स्थानांतरण नहीं होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। दैनिक समाचार पत्रों में टेंडर प्रकाशन नहीं करने पर विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

बौराड़ी में रोशन सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। ठेकेदारों ने कहा कि लोनिवि टेंडरों का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्रों में नहीं कर रहा है, जिससे ठेकेदारों को टेंडर प्रकाशन की सूचना नहीं मिल पा रही है। अपने चेहते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कार्य किया जा रहा है। जेई और एई के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन करने की मांग की गई। कहा कि कई जेई और एई पांच वर्षों से यहां कार्यरत हैं। उनका स्थानांतरण करने के लिए मुख्य अभियंता व विभागाध्यक्ष को अग्रसारित किया जाए।
विज्ञापन

जिला योजना के अंतर्गत पूल्ड हाउस के कार्य में एक ही ठेकेदार को दिया जा रहा है। ठेकेदार स्वयं ही माप कर बिल बनाता है। स्वाड़ी-अखोडीधार मोटर मार्ग निर्माण के दौरान के एक श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिजनों से विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी तरह की वार्ता नहीं करने पर रोष जताया। 15 दिन के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में क्रमिक धरना और भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। बैठक में किशोर मंद्रवाल, कुशाल सिंह नेगी, ध्यान सिंह रावत, देवेंद्र चौहान, दीवाकर प्रसाद भट्ट, शूरवीर रावत, त्रिलोक चंद रमोला, जसपाल नेगी, टीकम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई व एई का स्थानांतरण करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। निमय के अनुसार टेंडर का प्रकाशन किया जाता है। मृतक श्रमिक के परिजनों से वार्ता कर जो भी मदद संभव होगी वह की जाएगी।
योगेश कुमार, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed