फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Contractor Association alleges misleading publicity

ठेकेदार एसोसिएशन ने लगाया भ्रामक प्रचार का आरोप

Mon, 30 Aug 2021 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Contractor Association alleges misleading publicity
ठेकेदार एसोसिएशन नई टिहरी ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन भेजकर कुछ ठेकेदारों पर संगठन के खिलाफ साजिश कर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया। बताया कि संगठन ने चुनाव को लेकर कोई बैठक नहीं बुलाई है, लेकिन कुछ लोग चुनाव कार्यक्रम घोषित कर निर्वाचित कार्यकारिणी के विरुद्ध साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम को भेजे ज्ञापन में अवगत कराया कि ठेकेदार एसोसिएशन का गठन सोसायटी एक्ट के तहत किया गया है, जिसमें प्रबंध कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच साल का होता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष रमेश खरोला, सचिव धनपाल सिंह रावत ने बताया कि कुछ ठेकेदार चुनाव के नाम पर रसीद छपवाकर पैसा एकत्रित कर रहे हैं। प्रबंध कार्यकारिणी ने किसी भी तरह की रसीद बुक जारी नहीं की है। इससे पूर्व भी इसी तरह के प्रयास किए थे, लेकिन 26 मार्च 2021 को प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर उस समय की चुनाव प्रक्रिया को निरस्त किया था। उन्होंने डीएम और एसएसपी को मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed