फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Contact the toll-free number for information from war-affected countries: DM

युद्ध प्रभावित देशों से जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें: डीएम

Fri, 20 Mar 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Contact the toll-free number for information from war-affected countries: DM
नई टिहरी। युुद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति खाड़ी देशों में फंसा हुआ है तो संबंधित से समन्वय बनाकर उसकी सूचना उपलब्ध कराएं। जिससे उनकी सुरक्षित घर वापसी के लिए अग्रिम कार्रवाई जा सके।
विज्ञापन

डीएम नितिका खंडेलवाल ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। खाड़ी देशों में रह रहे टिहरी जिले के निवासी किसी समस्या में फंसे हुए हैं तो उसका नाम, पिता का नाम, जिले का नाम प्रवासी के साथ रहने वाले परिजनों का नाम, पता, मोबाइल नंबर, संबंधित देश का नाम, वहां का पता, पासपोर्ट नंबर सहित अन्य सभी जानकारी दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टिहरी जिले के निवासियों की सुरक्षा और सुरक्षित घर वापसी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


युद्धग्रस्त खाड़ी देशाें की जानकारी के लिए इन टोलफ्री नंबरों पर करें संपर्क
नई टिहरी आपदा कंट्रोल रूम नंबर- 01376-234793, 01376-233433, 9456533332, 8126268098, 7465809009, 7983340807। सऊदी अरब का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 00-966-11-4884697, बहरीन 9733948071, 97338400433 और यूएई के इस 971-2-4492700 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed