फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Consumers worried due to interruption of communication service

संचार सेवा बाधित होने से परेशान रहे उपभोक्ता

Sun, 23 Jan 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Consumers worried due to interruption of communication service
रविवार को टिहरी जिले में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप पड़ी रही। मोबाइल, इंटरनेट और ब्राडबैंड सेवाएं बाधित होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को भी इससे परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10.30 बजे बीएसएनएल की कनेक्टिविटी ठप हो गई थी। मोबाइल से दिनभर सिग्नल गायब रहे, जिस कारण लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पाए। धनोल्टी क्षेत्र में बर्फबारी देखने पहुंचे पर्यटक क्षेत्र में संचार सेवाएं बाधित होने के कारण अपने नाते रिश्तेदारों से दिनभर संपर्क नहीं कर पाए। बीएसएनएल की लचर दूरसंचार सेवा पर उपभोक्ताओं ने आक्रोश जताया। ब्राडबैंड सेवा बाधित रहने के कारण कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। इस बाबत बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक बीएस नेगी ने बताया कि बर्फबारी के कारण धनोल्टी क्षेत्र में ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, जिस कारण सेवाएं बाधित हुई हैं। ओएफसी लाइन को ठीक करने का काम चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed