फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Consumers upset due to power cut for four hours every day

रोज चार घंटे बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Wed, 18 Nov 2020 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to power cut for four hours every day
नगर पंचायत लंबगांव के वार्ड एक और दो में लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या बनी है। रोज सुबह छह से 10 बजे तक बिजली गुल हो जा रही है, जिसके चलते लोगों और व्यापारियों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

वार्डों में सुबह छह से 10 बजे तक बिजली कटौती के कारण लोग पानी गर्म, कपड़ों पर प्रेस और हीटर नहीं चला पा रहे हैं। साथ ही बाजार में भी फोटो स्टेट, कंप्यूटर सेंटर, साइबर कैपे आदि का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। नगर पंचायत के सभासद रविंद्र पोखरियाल, सौरभ रावत ने बताया कि लंबे समय से सुबह बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने जल्द नियमित आपूर्ति न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता एलपी नौटियाल ने कहा कि लाइन मैन को कई बार लाइन में आ रही समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा जा चुका है, लेकिन लाइनमैन लापरवाही कर रहा है। अबलाइन मैन को दोबारा निर्देशित किया गया है। यदि समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed