{"_id":"6155bd488ebc3e87eb6862e5","slug":"construction-work-for-tourism-development-started-in-tehri-lake-area-new-tehri-news-drn3919723193","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन विकास के निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी झील क्षेत्र में पर्यटन विकास के निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
टिहरी झील किनारे कोटी में बनाई जा रही फेब्रिकेटेड दुकानें।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत टिहरी झील को नए पर्यटक स्थल बनाने की योजना धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी है। साहसिक पर्यटन के लिए चिह्नित टिहरी झील में एक करोड़ 21 लाख की लागत से 14 दुकानों का निर्माण, चेजिंग रूम, प्रतिक्षालय, सूचना कक्ष, टिकट घर समेत अन्य काम शुरू हो गए हैं, जिससे अब उम्मीद है कि झील क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं विकसित होने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
वर्ष 2018 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी बांध की झील में कैबिनेट की बैठक कर प्रदेश में 13 नए पर्यटन स्थल विकसित करने का निर्णय लिया था। टिहरी झील को साहसिक गतिविधियों के लिए चयनित किया गया था, जिसके बाद झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रथम चरण में 50 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी को बनाया गया था, लेकिन लोनिवि ने लंबी कसरत के बाद झील क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
वर्तमान में 14 फेब्रिकेटेड दुकानें, दो-दो चेजिंग रूम, शौचालय, पैदल मार्ग, मुख्य द्वार, सुरक्षा के लिए रेलिंग, सोलर लाइटिंग, बागवानी, बोट के लिए टिकट घर, प्रतिक्षालय, सूचना कक्ष, बूम वैरियर समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। वर्ष 2014-15 से झील में शुरू हुई बोटिंग से लेकर अन्य पर्यटन गतिविधियां शुरू हुई थी, लेकिन पर्यटकों के लिए सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बावजूद अब 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन बनाने की योजना धरातल पर उतरने से उम्मीद है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
दुकानों के निर्माण से मिलेगा स्वरोजगार
कोटी कॉलोनी में 14 दुकानों के निर्माण से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के लिए आवंटित की जाएगी। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण दुकानों को किराया पर आवंटित करेगा। जिसमें लोग होटल, किराना, सब्जी, पर्यटन से जुड़े सामग्री की दुकान खोल सकेंगे।
पर्यटन विभाग के माध्यम से कोटी कॉलोनी में वर्तमान में प्रथम चरण के कार्य चल रहे है। दूसरे चरण के कार्यों के लिए जल्द निविदा निकाली जाएगी। अक्तूबर तक पहले चरण के काम पूरे करवाए जाएंगे।
-दीपक अग्रवाल, सहायक अभियंता लोनिवि बौराड़ी।