{"_id":"60ec482d8ebc3ecccc2907e2","slug":"connect-the-youth-who-returned-to-the-village-in-the-corona-era-with-self-employment-new-tehri-news-drn3842129113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में गांव लौटे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में गांव लौटे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ें
विज्ञापन
ग्राम्य विकास और पलायन आयोग के सदस्य राम प्रकाश पैन्यूली ने कहा विभागीय अधिकारी अपनी कार्य क्षमता से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार परक योजनाएं विकसित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस कोरोना संकट काल को गांव लौटे प्रवासियों के लिए अवसर में बदलने का काम करें। जिससे उन्हें फिर से पलायन करने को मजबूर न होना पड़े।
सोमवार को यहां विकास भवन सभागार में पलायन आयोग के सदस्य पैन्यूली ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उस योजना को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी सभी विभागीय अधिकारियों की है। अधिकारी-कर्मचारी दूर-दराज गांव से आने वाले लोगों को योजनाओं की सही जानकारी देकर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर उनसे सुझाव भी प्राप्त करें।
बैठक में पीडी डीआरडीए आनंद सिंह भाकुनी, डीडीओ सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, सीवीओ पीएस रावत, डीएचओ डीके तिवारी, युवा कल्याण अधिकारी मुकेश चंद्र डिमरी, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा और तेजराम सेमवाल आदि मौजूद थे।