फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress members took out a 'Save the Country, Seek Justice march in Nainbag.

Tehri News: नैनबाग में कांग्रेसियों ने निकाली देश बचाओ न्याय यात्रा

Mon, 26 Oct 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 26 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Congress members took out a 'Save the Country, Seek Justice march in Nainbag.
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग में कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर देश बचाओ न्याय यात्रा निकाली। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अंकिता हत्याकांड में शामिल पार्टी के प्रभावशाली लोगों को बचाने में लगी है।
विज्ञापन

मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनबाग बाजार में भाजपा सरकार के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। बाद में पुतले को आग के हवाले किया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष मल्ल ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी कर लोगों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।
विज्ञापन

धामी सरकार अंकिता हत्याकांड में शामिल लोगों को बड़े पदों पर बिठाकर उन्हें बचाने में लगी है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है। महिला उत्पीड़न के घटनाएं बढ़ती जा रही है। जौनपुर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कवि ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता परेशान है। प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ के काश्तकार जंगली जानवरों के कारण परेशान है, लोग खेती छोड़ने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार को जनता की समस्याएं नजर नहीं आ रही हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, सरदार सिंह कंडारी, डॉ़ वीरेंद्र रावत, आनंद बेलवाल, शरण सिंह पंवार, देशपाल पंवार, श्याम सिंह, गुड्डू चौहान, गीता राम बिजल्वाण, अजित पंवार, अनिल कंडारी, बिरेश कवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed