{"_id":"686fc0d33c5b50280e09d78c","slug":"congress-got-angry-after-eight-nominations-for-the-post-of-zilla-panchayat-member-were-cancelled-in-ghansali-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-113531-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: घनसाली में जिला पंचायत सदस्य पद के आठ नामांकन निरस्त होने पर भड़की कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: घनसाली में जिला पंचायत सदस्य पद के आठ नामांकन निरस्त होने पर भड़की कांग्रेस
Thu, 10 Jul 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी बोले, भाजपा सरकार ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर किए हैं कई पर्चे निरस्त
नई टिहरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर घनसाली में आठ नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में जनता के बीच जाने से डर रही है जिससे भाजपा सरकार ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर कई लोगों के नामांकन पत्रों को जबरन निरस्त करा दिए।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि घनसाली में जिला पंचायत सदस्य पद पर बिना वजह आठ लोगों के नामांकन निरस्त किया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि अखोड़ी जिला पंचायत वार्ड से सभी सात लाेगों के नामांकन पत्र स्वीकृत कर दिए गए थे लेकिन उसके बाद गैर कानूनी तरीके से आपत्ति स्वीकार कर सात लोगों के नामांकन निरस्त किए गए हैं।
जौनपुर ब्लॉक के भुत्सी वार्ड में सीता देवी ने सहकारी समिति का अदेयता प्रमाणपत्र जमा कराया था लेकिन उस प्रमाणपत्र को स्वीकार नही किया गया। इससे उनका नामांकन भी निरस्त कर दिया। कफलोग सीट से लक्ष्मण सिंह और ख्यार्सी से पूजा देवी का नामांकन भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के इरादे से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि आरओ ने जब नामांकन पत्र स्वीकृत कर रसीद भी दे दी तो उसके बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती है लेकिन जिस तरह की आपत्ति से नामांकन निरस्त किए गए उसी तरह की आपत्ति भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ भी दर्ज कराई गई। प्रदेश सचिव विजय गुनसोला और अखिलेश उनियाल ने कहा कि हेरफेर की पहले से ही आशंका थी। इस मौके पर बीना सजवाण, विजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र नौडियाल, प्रताप सिंह और गबर सिंह रावत आदि मौजूद थे।