फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress and UKAD workers reached Beleshwar Hospital with torches to find the surgeon.

Tehri News: बेलेश्वर अस्पताल में टॉर्च से सर्जन को ढूंढने पहुंचे कांग्रेसी और उक्रांद कार्यकर्ता

Thu, 16 Oct 2025 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 16 Oct 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Congress and UKAD workers reached Beleshwar Hospital with torches to find the surgeon.
आदेश के एक माह बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनसाली (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में तैनाती आदेश होने के एक माह बाद भी सर्जन के कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर कांग्रेस और उक्रांद कार्यकर्ता टॉर्च लेकर डॉक्टर ढूंढने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने टॉर्च जलाकर अस्पताल में सर्जन की तलाश की। सर्जन नहीं मिलने पर कड़ा आक्रोश जताया।
बेलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन के पद पर कार्यरत डॉ. शिव प्रकाश भट्ट का बीते अगस्त में पौड़ी जिले में स्थानांतरण हो गया था। बेलेश्वर अस्पताल में दूसरे सर्जन की तैनाती नहीं होने पर स्थानीय लोगों की मांग पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने डॉ. भट्ट के स्थानांतरण आदेश को संशोधन करते हुए बीते 16 सितंबर को बेलेश्वर अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

सर्जन के बेलेश्वर अस्पताल में कार्यभार ग्रहण न करने पर आक्रोशित कांग्रेस और उक्रांद कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को टाॅर्च लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने टॉर्च जलाकर सर्जन की तलाश की। डेढ़ माह से अस्पताल में सर्जन न होने पर स्थानीय लोगों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। छोटे-छोटे ऑपरेशन करने के लिए 65 किमी दूर जिला अस्पताल बौराड़ी या फिर देहरादून जाना पड़ रहा है। इस मौके पर जसवीर सिंह, अब्बल सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट , विनोद लाल, दिनेश पैन्यूली, लखन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, रिंकू राणा, सुनीता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- सर्जन डॉ. शिव प्रकाश भट्ट दीपावली के बाद बेलेश्वर अस्पताल में ज्वाइन करेंगे। डॉक्टर कोई गुमशुदा नहीं हुआ है। कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस तरह की नौटंकी कर रहे हैं। बेलेश्वर अस्पताल में सर्जन को छोड़कर अन्य आठ डॉक्टर वर्तमान में कार्यरत हैं।
-डॉ. श्याम विजय, सीएमओ टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed