फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Complete the construction of new KV building on time: DM

केवि के नए भवन का निर्माण कार्य समय पर पूरा करें : डीएम

Sat, 31 Aug 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 31 Aug 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Complete the construction of new KV building on time: DM
नई टिहरी। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी प्रबंधन समिति और विद्यालय मॉनेटरिंग समिति की बैठक में केवि के भवन निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से काम कर भवन निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। पेयजल लाइन शिफ्ट करने के लिए संबंधित विभाग को साइट विजिट करने और प्राचार्य को एप्रोच रोड से संबंधित फाइल प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र-छात्राओं की संख्या, बोर्ड परीक्षा परिणाम, छात्रों का नियमित मेडिकल जांच कराने, शिक्षक-कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के संबंध में चर्चा की गई। डीएम ने परीक्षा परिणामों सुधार लाने के साथ ही छात्र-छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल गतिविधियां बढ़ाने को कहा। प्राचार्य प्रदीप चंद्र थपलियाल ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में अभी 650 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में स्कूल की कंप्यूटर प्रयोगशाला और विभिन्न प्रभागों के लिए 25 कंप्यूटर, यूपीएस क्रय करने, विद्यालय के लिए अन्य सामान खरीदने, छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और स्कूल की सुरक्षा और विद्यालय विकास निधि सुरक्षा मद में निर्धारित वित्तीय सीमा से अधिक खर्च करने की पूर्वानुमति का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में एसीएमओ डॉ. एलडी सेमवाल, प्राचार्य डायट हेमलता भट्ट और ईई ग्रामीण निर्माण विभाग तेजपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed