{"_id":"68f0eee694d3c1960b0040fb","slug":"coarse-grains-help-in-eliminating-malnutrition-nirmala-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-115209-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटा अनाज कुपोषण दूर करने में सहायक : निर्मला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटा अनाज कुपोषण दूर करने में सहायक : निर्मला
Thu, 16 Oct 2025 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार बाल विकास परियोजना की ओर से गडोलिया सेक्टर में पोषण माह का आयोजन किया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोटा अनाज और स्थानीय सब्जियों की रंगोली बनाकर महिलाओं को पौष्टिक मोटा अनाज के प्रति जागरूक किया गया।
विभाग की सुपरवाइजर निर्मला पंवार ने कहा कि मोटा अनाज खाने से कुपोषण से मुक्ति पाई जा सकती है। महिलाओं को कमजोरी से बचने के लिए हमेशा मोटे अनाज का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज में सोयावीन, मंडवा, झंगोरा और बाजरा हमारी सेहत के लिए सबसे उपयोगी है। मोटे अनाज का सेवन करने से बच्चे भी कुपोषण से मुक्त रहेंगे। सुपरवाइजर ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोरियों में कुपोषण, एनीमिया की समस्या को दूर करना और कम जन्म वजन की दर को कम करना है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पार्वती देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, सावित्री, सुषमा और दिगवंती आदि मौजूद थे। संवाद