फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cleanliness campaign launched at the memorial of Shaurya Chakra winner

शौर्य चक्र विजेता के स्मारक पर चलाया सफाई अभियान

Thu, 25 Nov 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign launched at the memorial of Shaurya Chakra winner
नई टिहरी के बड़कोट में शौर्य चक्र विजेता के स्मारक पर चलाया सफाई अभियान। - फोटो : NEW TEHRI
नागरिक सेवाओं के तहत वन संपदा और वन कर्मियों को आग से बचाने के लिए बलिदान देने वाले शौर्य चक्र विजेता रणवीर सिंह बिष्ट का छोलगांव में स्थित स्मारक के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने जर्जर स्मारक की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वन संपदा और वन कर्मियों को वनाग्रि से बचाने में अपना बलिदान देने वाले वन कर्मी रणवीर सिंह बिष्ट को 1989 में राष्ट्रपति की ओर से शौर्य चक्र प्रदान किया गया था। बताया गया कि रणवीर सिंह 25 मई 1984 को अपने जन्म दिवस पर चंबा के नजदीक जंगल की आग बुझाने के दौरान बुरी तरह से झुलस कर शहीद हो गए थे। बताया गया कि रणवीर सिंह अपने जन्मदिन पर छुट्टी लेकर चंबा से अपने घर छोलगांव जा रहे थे, लेकिन उसी समय जंगल में आग भड़कने की सूचना मिलने पर वह आग बुझाने निकल पड़े और अपना दायित्व निभाते हुए वनाग्नि की चपेट में आकर शहीद हो गए। उनकी याद में उनके गांव के पास बड़कोट में एक स्मारक बनाया गया है। स्मारक की सफाई करने लिए पहुंची टीम के सदस्यों ने अभियान शुरू किया। अभियान में कमल सिंह महर, किशोरी लाल चमोली, महावीर उनियाल, महीपाल सिंह नेगी, प्रताप गुसाईं, विजयपाल रावत, योगाचार्य आशीष, जयप्रकाश गंगवाल, सुरेंद्र घई और शौर्य चक्र विजेता के गांव के विजय सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट, सोहन सिंह बिष्ट, वीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान धन सिंह नेगी, शुभम बिष्ट और छात्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed