फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Classes of Faculty of Science will be started in Kamand Mahavidyalaya: CM Dhami

कमांद महाविद्यालय में शुरू की जाएगी विज्ञान संकाय की कक्षाएं:सीएम धामी

Sat, 11 Jun 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Classes of Faculty of Science will be started in Kamand Mahavidyalaya: CM Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी सभी हित धारकों से बात कर समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद इस साल शुरू हुई चारधाम यात्रा में अब तक रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु पहुुंच रहे हैं। अगले कुछ माह में इसमें और बढ़ोत्तरी होगी। सीएम ने थौलधार ब्लॉक के कमांद कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू करने और कांगुड़ा पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण करने की घोषणा की। साथ ही बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के टॉपर मुकुल सिलस्वाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को सीएम धामी ने थौलधार ब्लॉक के कांगुड़ा स्थित भगवान नागराजा की डोली यात्रा और मेले के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। कांगुड़ा मंदिर में भगवान नागराजा की पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद लिया। कांगुड़ा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन ही उत्तराखंड की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि 2025 में जब हम राज्य स्थापना की रजत जयंती मना रहे होंगे, तब तक उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में लाभार्थी को सीधे खाते में योजना की धनराशि पहुंचती है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में योजना चंद लोगों के लिए बनती थी। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को सालभर में तीन गैस सिलिंडर मुफ्त देगी, इसका शासनादेश जारी कर दिया है। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए 1064 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। सचिवालय और कलक्ट्रेट में सप्ताह में एक दिन नो मीटिंग डे घोषित कर उस दिन जनता की समस्याएं सुनी जाएगी। धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने क्षेत्र की समस्याओं का मांग पत्र सीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, डीसीबी के अध्यक्ष सुभाष रमोला, ब्लॉक प्रमुख प्रभा बिष्ट, राजेश नौटियाल, मीरा सकलानी, रामचद्र खंडूड़ी, प्रेम सिंह राणा, मुलायम सिंह रावत, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एडीएम रामजी शरण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सीएम की घोषणाएं
कांगुड़ा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा
इंद्रा-कटखेत मोटर मार्ग का होगा डामरीकरण
चापड़ा से अंधियारी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा
रौतूकीबेली-चरीधार मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का काम होगा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed