{"_id":"5fc3d4708ebc3e9bd5063441","slug":"clash-between-businessman-and-police-over-clothes-stall-new-tehri-news-drn363258110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े का स्टॉल लगाने को लेकर व्यापारी व पुलिस में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े का स्टॉल लगाने को लेकर व्यापारी व पुलिस में झड़प
विज्ञापन
नई टिहरी कलक्ट्रेट में धरना देते अल्पसंख्यक समुदाय के लोग।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौराड़ी में कपड़े का स्टॉल लगाने को लेकर एक व्यापारी और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने आरोपी व्यापारी समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं व्यापारी ने भी पुलिस पर मारपीट करने और झूठे मुकदमा में फंसाने का आरोप लगाया है। व्यापारी के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
बौराड़ी ओपन मार्केट में अब्बास सिद्दीकी और सलीम खान ने कपड़ों का स्टॉल लगा रखा है। रविवार को ढुंगीधार चौकी प्रभारी मोहन सिंह नेगी ने व्यापारी को सड़क किनारे से स्टॉल हटाने को कहा। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तहसील प्रशासन और नगर पालिका से स्टॉल लगाने की अनुमति ले रखी है। इस दौरान पुलिस और व्यापारी की तीखी झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। व्यापारी के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी समेत अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।
पुलिस व्यापारी अब्बास सिद्दीकी को थाना ले गई, जिसके बाद विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। कहा कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। जबकि चौकी प्रभारी ने व्यापारी पर उनकी वर्दी फाड़कर मारपीट करने का आरोप लगाया। धरना देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली, सरताज अली, फरीद खान, नफीस खान, अमजद खान, गिरीश उनियाल, अब्दुल अहमद, रोशन बेग शामिल थे।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी व्यापारी ने एसआई समेत अन्य पुलिस कर्मियों से अभद्रता और मारपीट की है। आरोपी व्यापारी समेत 10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। व्यापारी अब्बास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे सोमवार (आज) न्यायालय में पेश किया जाएगा।