{"_id":"6790f3c35d3aec07c803ae7c","slug":"city-clubs-team-was-the-winner-in-the-softball-competition-tehri-news-c-50-1-nth1001-110747-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में सिटी क्लब की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में सिटी क्लब की टीम रही विजेता
Wed, 22 Jan 2025 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार को लेकर बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित हुई सॉफ्टबाल प्रतियोगिता
नई टिहरी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार को लेकर बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सॉफ्टबाल पुरुष वर्ग की ओपन जिला स्तरीय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। सॉफ्टबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिटी क्लब विजेता व टिहरी क्लब की टीम उप विजेता रही।
बुधवार को बौराड़ी स्टेडियम में दो दिवसीय ओपन जिला स्तरीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सिटी क्लब और न्यू टिहरी इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल (एनटीआईएस) की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सिटी क्लब की टीम ने एनटीआईएस की टीम को 10-2 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टिहरी क्लब और सम्राट क्लब की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले को टिहरी क्लब की टीम ने 11-10 अंकों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिटी क्लब और टिहरी क्लब के बीच हुआ। सिटी क्लब और टिहरी क्लब के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में 15-10 अंकों के साथ सिटी क्लब की विजेता बनी। सॉफ्टबाल राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विकास बिजल्वाण ने पुरस्कार देकर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर यजुवेंद्र चौहान, कपूर कुमाई, चक्रधर भद्री, मनोज नेगी, महक, दीक्षा आदि मौजूद थे।