फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Children showed talent in schools on Children's Day

बाल दिवस पर स्कूलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 14 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Children showed talent in schools on Children's Day
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को जिले के विद्यालयों में बाल दिवस के रूप में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल में फादर फ्रांसिस और प्रधानाचार्य सिस्टर ऐंसी ने शुभारंभ किया। सेंट ऐंथोनी पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस, सोला डांस, क्विज, ड्राइंग और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य गौतम सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रतिस्पर्धा की दौड़ में बच्चे अपना बचपन खोते जा रहे हैं। घनसाली के ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेले का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल ने किया। इस मौके पर विद्यालय की संस्थापक दयावंती बडोनी, गोविंद बडोनी, सभासद विनोद लाल, अनिल चौहान उपस्थित रहे। सरस्वती बालिका विद्यालय ढुंगीधार में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। नरेंद्रनगर में श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल और माउंट कार्मल क्रिशियन एकेडमी में भी बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लंबगांव इंटर कालेज में बाल विकास विभाग की पहल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चंबा में शिशु मंदिर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीजीआईसी और जीआईसी में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। रानीचौरी में ग्रामीण क्षेत्र विकास समीति और बाल कल्याण समीति की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed