फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Child artists performed well in Kunjapuri fair

कुंजापुरी मेले में बाल कलाकारों ने जमाया रंग

Thu, 14 Oct 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Child artists performed well in Kunjapuri fair
सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या बाल कलाकारों की ओर से देशभक्ति और लोक संस्कृति से जुड़े गीतों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गई। गायक मोहम्मद नदीम राव और मुकेश रावत ने कई भजन गाकर सांस्कृतिक संध्या को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

मेले की सांस्कृतिक संध्या के समापन पर नदीम राव ने शिरडी वाले साईं बाबा... और मुकेश रावत तूने मुझे बुलाया शेरावालिए... के साथ कई भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। चंबा पुलिस लाइन से आए कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। प्रांजल गंगोटी, कमलेश डियूंडी, वैष्णवी सेमवाल, संचित की ओर से कविता-पाठ की प्रस्तुति का खूब सराहा गया। बाल कलाकार मुकेश किरण, भानु प्रिया, अनुष्का, काजल, आकांक्षा और रिया सजवाण ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज डियूंडी ने किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस सात दिवसीय मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, झांकियों और मार्च पास्ट में भागीदारी करने वाले कलाकारों और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, सभासद विजय धमांदा, मनवीर नेगी, साकेत बिजल्वाण, विनीता देवी, भरत सिंह राणा, नारपाल सिंह भंडारी, जसपाल राणा, ऋतुराज सिंह नेगी, विद्या भूषण जोशी, उत्तम रावत, रमेश असवाल, महेश गुसाईं, सुरेश बिजल्वाण, यशपाल चौहान और सूर्यप्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम
मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ निर्धारित समय से तीन घंटे बाद शुरू हुआ। कार्यक्रम देरी से शुरू होने पर कलाकारों और अभिभावकों ने मेला समिति के प्रति खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय प्रदर्शनी में कृषि विभाग रहा प्रथम
सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में विभागीय प्रदर्शनी में कृषि विभाग प्रथम, उद्यान विभाग द्वितीय और आयुर्वेदिक विभाग तृतीय स्थान पर रहा। शूटिंग प्रतियोगिता में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में शैलेंद्र रौथाण पहले, पारस दूसरे और विकास कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वेटरन वर्ग में संजय नेगी प्रथम, उत्तम रावत और संजय असवाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। गिरीशचंद्र धोनी और उत्तम नेगी तीसरे स्थान पर रहे। 14 वर्षीय बालक वर्ग की टेबल टेनिस में रोहित कैथोंला प्रथम और अनुरूप द्वितीय रहे। डबल वर्ग में रोहित कैथोंला व शेतीराम प्रथम, हार्दिक व अनुरूप दूसरे स्थान पर रहे। युगल बालिका वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानवी राणा और संतोषी ने हिमांशी व बबली रावत को हराकर फाइनल मैच जीता। राइफल शूटिंग प्रतियोगिता पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र चमोली, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत और चंबा पुलिस लाइन के मनीष और शांति प्रसाद डिमरी की देखरेख में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed