फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   chief minister released poster of film Pampapur ki Ramlila

सीएम रावत ने किया रामलीला के पोस्टर का विमोच

Sun, 29 Nov 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sun, 29 Nov 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन

 

वॉलीबुड फिल्म पंपापुर की रामलीला के पोस्टर का विमोचन करने पहुंचे

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की असीम संभावनाएं हैं। सरकार राज्य में आने वाले फिल्म निर्माताओं को हर संभव मदद देगी। उन्होंने फिल्म के नायकों को सम्मानित भी किया।

रविवार देर शाम को श्रीदेव सुमन राइंका चंबा में पंपापुर की रामलीला के पोस्टर का विमोचन करते हुए सीएम हरीश रावत ने कहा कि गुलशन ग्रोवर और राजपाल यादव जैसे बड़े अभिनेताओं का ठेठ पहाड़ में शूटिंग के लिए पहुंचने से यहां शूटिंग की प्रबल संभावनाएं साबित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में कई फिल्मों का निर्माण हो चुका है, लेकिन पहली बार पूरी फिल्म उत्तराखंड में ही बनाई जा रही है, यह गौरव की बात है। सीएम ने फिल्म के नायक गुलशन ग्रोवर, राजपाल यादव को सम्मानित करते हुए भविष्य में भी अन्य फिल्मों को राज्य में ही शूट करने का निमंत्रण दिया। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतर स्थान हैं।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग उन स्थानों तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्मकारों और पर्यटकों को प्रदेश सरकार हर संभव मदद देगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, नरेंद्र चंद रमोला, संजय बहुगुणा, सूरज सिंह राणा, सोबन सिंह नेगी, मुरारीलाल खंडवाल, रेखा पुंडीर, राजेश सेमवाल, बालेंदु उनियाल, नरेश सकलानी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed