फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   CHC Chamba will be known as VC Gabbar Singh

वीसी गबर सिंह के नाम से जाना जाएगा सीएचसी चंबा

Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
CHC Chamba will be known as VC Gabbar Singh
चंबा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वीसी गबर सिंह के नाम से नामांकरण का शुभारंभ करते विधायक डा. - फोटो : NEW TEHRI
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा अब विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीसी गबर सिंह के नाम से जाना जाएगा। सरकार ने अस्पताल का नाम वीसी गबर सिंह के नाम पर रख दिया है, जिसका शनिवार से विधिवत रूप से नामकरण हो चुका है। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित समारोह का रिबन काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक डा. धन सिंह ने कहा कि सरकार देश के लिए अपना योगदान देने वाले महापुरुषों के नाम पर विभिन्न सरकारी संस्थाओं का नामकरण कर आने वाले पीढ़ी को उनके जीवन से रूबरू करवा रही है। इसके बाद विधायक ने स्वाड मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने जौल भंडारगांव में जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, बेबी असवाल, सोबनी धनोला, सुनैना शाह, बलवीर नेगी, बलवंत मखलोगा, विक्रम कठैत, रविंद्र सेमवाल, योगेंद्र सिंह नेगी, ललित सुयाल और गजेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed