{"_id":"5728c8654f1c1b9f1c5cd060","slug":"charged-with-harassing-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Tue, 03 May 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखणीधार ब्लॉक में धारमंडल पट्टी के ग्राम सिलोली निवासी एक विवाहिता ने पति, सास और उनके रिश्तेदारों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराली दहेज नहीं लाने पर दूसरी शादी करने की धमकी देकर उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सिलोली निवासी पीड़िता संगीता देवी ने बताया कि वर्ष 2014 में उसकी विवाह संजय सिंह के साथ हुआ था। कुछ समय तक पति का व्यवहार ठीक रहा। लेकिन विवाह के 18 माह बाद जब एक बच्चे का जन्म हुआ, तब से पति गाली-गलौच और मारपीट कर करने के साथ ही दहेज नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी देना लगा। सास और उनके रिश्तेदार भी आरोपी पति को दूसरी शादी करने के लिए उकसा रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रही है, लेकिन पति इलाज कराने को एक धेला नहीं दे रहे हैं। पिता बसंत सिंह ने कई बार इलाज कराया।
विज्ञापन
संगीता ने बताया कि बीमार होने पर वह भैंस बेचकर मायके चली गई थी, तो पति ने पीपलडाली चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस भी पीड़िता को फोन कर अनावश्यक परेशान कर रही है। महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने एसपी को जांच करने को कहा है। एसपी बीजे सिंह ने कहा कि महिला को पूरा संरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन