{"_id":"5829ec874f1c1b59368fe1b1","slug":"changes-in-dmau-greeted-with-drums","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन यात्रा का ढोल-दमाऊ के साथ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन यात्रा का ढोल-दमाऊ के साथ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग पहुंची भाजपा की परिर्वतन यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का नैनबाग पहुंचने पर भाजपाइयों ने ढोल-दमाऊ के साथ स्वागत किया। वक्ताओं ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विफलता गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सोमवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा कैंप्टी से नैनबाग पहुंची। यहां हुई जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया है। देश में एक हजार व पांच सौ के नोट बंद कर आर्थिक आतंकवाद और कालेधन पर करारी चोट की है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में परिवर्तन यात्रा को लेकर उत्साह है। इस मौके पर पूर्व मंत्री खजान दास, नारायण सिंह राणा, विधायक महावीर रांगड़, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, संयोजक नारायण सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष विरेंद्र रावत, विरेंद्र राणा, सोबत सिंह पंवार, मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी, रेखा डंगवाल, राजेश नौटियाल, सुभाष रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन