फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Chandrabadni Naikhari Mahavidyalaya will become the campus of Sridev Suman University in this session.

Tehri News: इस सत्र में श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बन जाएगा चंद्रबदनी नैखरी महाविद्यालय

Tue, 07 May 2024 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 07 May 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Chandrabadni Naikhari Mahavidyalaya will become the campus of Sridev Suman University in this session.
नई टिहरी। इस वर्ष जुलाई से शुरू होने जा रहे नए शिक्षा सत्र से राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी नैखरी श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस कॉलेज बन जाएगा। महाविद्यालय की एक सौ नाली भूमि विवि के नाम दर्ज हो चुकी है। कैंपस मर्जर होने की स्थिति में विवि प्रशासन ने चंद्रबदनी नैखरी महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों से विवि या फिर राजकीय महाविद्यालय में सेवा देना का विकल्प मांगा है। कैंपस कॉलेज में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की तैनाती के लिए शासनस्तर पर पदों के सृजन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सरकार ने राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी नैखरी को श्रीदेव सुमन विवि को कैंपस कॉलेज बनाने की स्वीकृति 27 जून 2023 को दे दी थी। गत वर्ष 18 जुलाई को महाविद्यालय की सौ नाली भूमि विवि के नाम दर्ज हो चुकी है। विवि प्रशासन ने कैंपस कॉलेज में 76 शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों का सृजन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए, बीएससी और एमए की कक्षाएं संचालित हो रही है। इसके अलावा स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के अंतर्गत होटल मैनेजमेंट का कोर्स चल रहा है। कुलसचिव केआर भट्ट ने बताया कि टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों का सृजन करने की प्रक्रिया शासन स्तर पर गतिमान है। चंद्रबदनी नैखरी महाविद्यालय विवि का कैंपस कॉलेज बनने के बाद श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस कॉलेज की संख्या बढ़कर दो हो जाएगी। वर्तमान में विवि का एक कैंपस ऋषिकेश में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed